Bhagalpur News: भागलपुर: जिला स्कूल रोड में फल दुकानदार फेंक रहे कचरा, परेशानी
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट खरमनचक स्थित जिला स्कूल रोड के किनारे लगातार फेंके जा रहे जैविक कचरे से स्थानीय निवासियों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों ने इस व्यवस्था के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घंटाघर के आसपास फल दुकानें लगाने वाले विक्रेता देर रात बचा हुआ और खराब फल-कचरा सड़क किनारे फेंक देते हैं। सुबह तक कचरा सड़ने से पूरी सड़क पर तीव्र बदबू फैल जाती है, जिससे वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.