भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर परिषद सुलतानगंज द्वारा गिरहट्टी स्थित लैंडफिल साइट पर चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) एवं बोरिंग निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है। लगभग 56.66 लाख रुपये की लागत वाले इस कार्य को 3 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। कार्यपालक पदाधिकारी के अनुसार, इसके लिए 25 जुलाई को सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में प्री-बिड मीटिंग होगी। ठेकेदार 28 जुलाई तक परिमाण विपत्र प्राप्त कर 2 अगस्त शाम 4 बजे तक वेबसाइट पर टेंडर अपलोड कर सकते हैं। तकनीकी बिड 3 अगस्त को खोली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...