भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए बियाडा स्थित गंगा घाट पर भागलपुर, सबौर रेलवे स्टेशन से गुजरने आने जाने वाली ट्रेनों के समय सारणी का बोर्ड लगा दिया गया है। इसके अलावा ट्रेनों के आवागमन को लेकर बियाडा स्थित गंगा घाट से माइक लगाकर एनाउंस भी करवाया जा रहा है। यह सुविधा मंगलवार से यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। दरअसल, नवगछिया की तरफ से आने और जाने वाले यात्रियों को विशेष दिक्कतें नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- भागलपुर कटिहार के बीच चलेगी दो और ट्रेन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बियाडा घाट पर रील और वीडियो बनाने वालों पर सख्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...