भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नगर निगम की तीन अलग-अलग टीमों ने रेलवे स्टेशन चौक, तातारपुर और वेरायटी चौक सहित विभिन्न इलाकों से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया तथा दुकानदारों से जुर्माना वसूला। ​निगम के शाखा प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान स्वच्छता और सुगम आवागमन बनाए रखने के लिए सड़क किनारे मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों को पर्दे या कपड़े से ढककर ही बिक्री करने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...