भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भागलपुर में एक और कोरोना मरीज की पुष्टि हो गई है। एक दिन पहले जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराए गए लालूचक निवासी मरीज की दोबारा आरटीपीसीआर जांच मेडिकल कॉलेज में करायी गई, जिसमें उनके कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। साथ ही देखरेख कर रही उनकी बेटी की भी आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव पायी गई है। बेटी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि संपर्क में आए लोग संक्रमित हो रहे हैं। बहरहाल अभी दोनों ही मरीजों का इलाज जेएलएनएमसीएच में किया जा रहा है। जेएलएनएमसीएच की ओर से दोनों कोविड मरीजों की आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। जेएलएनएमसीएच मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि पहले भर्ती कराए गए ...