भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट जल संसाधन विभाग के तहत गंगा पम्प नहर प्रमंडल, कहलगांव एवं बाराहाट शिविर (कुलकुलिया) स्थित निष्प्रयोज्य व ध्वस्त करने योग्य भवनों के अवशेषों की सार्वजनिक नीलामी 24 और 25 सितंबर को आयोजित की जाएगी। कार्यपालक अभियंता विमलेन्द्र कुमार के अनुसार यह नीलामी "जैसे है उसी स्वरूप में" के आधार पर गंगा पम्प नहर प्रमंडल कार्यालय में पूर्वाहन 11:30 बजे होगी। 24 सितंबर को कहलगांव के आवासीय सी व ई-टाइप भवनों की नीलामी होगी, जबकि 25 सितंबर को बाराहाट शिविर के एफ, ई, बी-टाइप, निरीक्षण भवन व कार्यालय भवनों की नीलामी की जाएगी। इच्छुक आवेदक 24 सितंबर तक सूची देख सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...