भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। सरायगढ़ भागलपुर वाया बांका होते हुए देवघर के बीच चलने वाली मेला एक्सप्रेस के परिचालन को एक महीने और बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस ट्रेन को एक माह ओर चलाने को लेकर एक महीने का नया प्रपोजल भेज दिया गया है। जिस पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है। सावन के मेले और उसके बाद के सीजन में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के श्रद्धालुओं को देवघर बाबाधाम पहुंचने में काफी सुविधा मिल रही थी। यह भी पढ़ें- सरायगढ़-देवघर मेला एक्सप्रेस और चलेगी एक माह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...