भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर से केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में 14 करोड़ की लागत से 7200 वर्ग फीट में बनने वाले स्थाई वेटिंग हॉल (स्थाई होल्डिंग एरिया) के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। राइट्स ने होल्डिंग एरिया की ड्राइंग तैयार की है और इसका निर्माण रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) की देखरेख में होना है। हालांकि, निर्माण शुरू करने से पहले ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन और ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन के कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...