भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भसना चौक के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक राहुल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार पूर्णिया के रामबाग निवासी राहुल कुमार बाइक से कटिहार मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहा था। बताया गया कि उसकी बहन निधि कुमारी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। राहुल अपनी बहन को लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान भसना चौक के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बस...