भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर। श्री दरबारी लाल धर्मफंड द्वारा नया बाजार स्थित राजकीय मदनलाल कन्या मध्य विद्यालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन रविवार को नगर विधायक रोहित पांडेय, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, धर्मफंड के अध्यक्ष अनंत कृष्ण दास, वार्ड पार्षद कुमकुम देवी, विद्यालय की प्रायार्चा अपर्णा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्कूली बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कराटे का प्रदर्शन किया। वहीं, स्वर्गीय मदन लाल अग्रवाल की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। मौके पर इबिया के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, पूर्व कुलपति डॉ. मनोज, डॉ. अरुण कृष्ण दास, दिनेश सिंह, उदय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, पुष्पक अग्रवाल, अजित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कौशल अग्रवाल आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

हिंदी...