भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण कृपालु हैं और उनकी शरण में आने वालों पर सदैव विशेष कृपा बरसाते हैं। उक्त बातें नाथलोक कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचिका किंकरी किशोरी ने कही। इस दौरान पूतना मोक्ष, बाल कृष्ण की माखन चोरी और गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। कथावाचिका ने बाल कृष्ण की माखन चोरी लीला का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गिरिराज लीला के प्रसंग में उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के प्रकोप से समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की थी। यह भी पढ़ें- Buxar News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भक्...