Bhagalpur News: भक्ति वेदांत लिटल स्टार्स प्ले स्कूल का शुभारंभ
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी स्थित आर्क हॉस्पिटल के सामने भक्ति वेदांत इंटरनेशनल स्कूल की नई प्ले स्कूल शाखा भक्ति वेदांत लिटल स्टार्स का उद्घाटन शनिवार को किया गया। स्कूल का अनावरण प्रभु श्री ईश्वरनाम दास ने फीता काटकर किया। संचालक ने बताया कि भक्ति वेदांत लिटल स्टार्स का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कार से अवगत कराना है, ताकि बच्चे बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक के साथ-साथ उच्च मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के साथ जीवन में आगे बढ़ें। मौके पर अश्विन खटोर, सोनम खटोर, डॉ. प्रियंका, डॉ. मिथिलेश, डॉ. झीनी, डॉ. अशोक, गोपाल कृष्ण झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.