भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ने गुरुवार को सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की।

सड़क दुर्घटनाएं और समाधान उन्होंने विशेष रूप से सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान का दायरा बढ़ाने तथा नवीन ब्लैक स्पॉट का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति वाले स्थलों पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में डीटीओ, एनएचएआई, आरसीडी, पुलिस, स्वास्थ्य तथा अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों एवं ...