Bhagalpur News: ब्रेस्ट कैंसर के एक और ओरल के 15 संदिग्ध मरीज मिले
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत सुल्तानपुर भिट्टी गांव में गुरुवार को एक दिवसीय कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आयोजित इस शिविर में कुल 85 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की गई। शिविर में ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच विशेष रूप से की गई। जिला सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद एवं जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार मनस्वी के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सक डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान ओरल कैंसर के 15 गंभीर मामले तथा ब्रेस्ट कैंसर का एक गंभीर मामला सामने आया। संदिग्ध सभी मरीजों को आवश्यक जांच एवं आगे के उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ओपीडी के कमरा संख्या 11 में रेफर किया गया है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.