भागलपुर, नवम्बर 15 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के भ्रमरपुर गांव में गुप्त सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 204 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), इलेक्ट्रॉनिक मशीन तराजू के साथ मगन कुमार झा, भ्रमरपुर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उनका पुत्र दिलखुश कुमार झा और भानू झा स्मैक खरीद-बिक्री का तस्करी शुरू किया था। एसडीपीओ सायम रजा ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि बरामद ब्राउन शुगर का अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...