Bhagalpur News: बोलबम के जयघोष से गूंजा कहलगांव, 114वीं कांवर यात्रा उमड़े श्रद्धालु
भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। श्रावण मास की भक्ति और आस्था के पावन माहौल के बीच बुधवार की शाम कहलगांव नगर से पड़ाव संघ की ऐतिहासिक एवं भव्य 114वीं कांवर यात्रा पूरे धार्मिक उत्साह के साथ बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुई। करीब 3000 शिवभक्त हाथों में कांवर लिए बोलबम और बम-बम बासुकी के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए झूमते-गाते आगे बढ़े। पूरे नगर में शिवभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला और शहर केसरिया रंग में रंग गया। कांवर यात्रा की शुरुआत किला दुर्गा स्थान परिसर से हुई। इससे पूर्व सभी कांवरियों ने कहलगांव सीढ़ी घाट स्थित उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर गंगाजल भरा तथा विधि-विधान से संकल्प पूजन किया। यात्रा में शामिल 81, 61, 41 एवं 31 फीट लंबी विशाल कांवर श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। वहीं रथ पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.