Bhagalpur News: बैंक खाता बदलने वाले शिक्षकों के वेतन भुगतान की हो रही जांच
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय में 98.12 लाख रुपये के गबन के मामले के बाद वित्त विभाग के निर्देश पर शिक्षकों के रिकॉर्ड का मिलान तेज कर दिया गया है। अब तक जिले के लगभग 80 प्रतिशत शिक्षकों के डेटा का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। शेष रिकॉर्ड की जांच भी जल्द पूरी करने की तैयारी है। जांच के तहत शिक्षकों के वेतन भुगतान, बैंक खातों और सेवा संबंधी विवरणों का मिलान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शिक्षकों का डेटा एचआरएमएस पोर्टल से निकालकर संबंधित प्रखंडों को भेजा जा रहा है। प्रखंड स्तर पर रिकॉर्ड की जांच के बाद रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को सौंपी जाएगी। हालांकि, अब तक नाथनगर और नगर निगम क्षेत्र से संबंधित डेटा की सॉफ्ट कॉपी नहीं मिल सकी है। इस कारण इन क्षेत्रों के रिकॉर्ड के सत्यापन की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.