Bhagalpur News: बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है पथ परिवहन का बस स्टैंड
भागलपुर, सितम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी स्थित पथ परिवहन निगम का बस स्टैंड बुनियादी सुविधाओं के लिए पूरी तरह तरस रहा है। हालात यह है कि यहां पहुंचने वाले यात्रियों को एक अदद छांव, पीने का साफ पानी और बुनियादी स्वच्छता जैसी प्राथमिक सुविधाएं भी मयस्सर नहीं हो पा रही हैं। बस स्टैंड परिसर में प्रवेश करते ही मुख्य गेट के प्रवेश द्वार पर पिछले कई महीनों से बारिश का पानी जमा है, जिससे यात्रियों और बस चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के बैठने के लिए स्टैंड के भीतर कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। धूप या बारिश में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे या इधर-उधर खड़े होकर अपनी बस का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा, परिसर में शुद्ध पेयजल की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। सबसे दयनीय स्थिति शौचालय की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.