भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परबत्ती स्थित 200 वर्ष से अधिक पुराने प्राचीन बुढ़िया काली महारानी मंदिर में पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालुओं ने सोने-चांदी के आभूषण और बलि भी अर्पित की। समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि रविवार देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की प्रतिमा वेदी पर स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सोमवार सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: धूमधाम से मनी दीपावली, पट खुलते ही काली मंदिरों में उमड़ी ...