भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। बुधवार को बीडीओ सह सीडीपीओ मोना कुमारी सोनी ने प्रखंड के अकिदत्तपुर पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-164 व 64 और खैरपुर पंचायत के केंद्र संख्या-89 का औचक निरीक्षण किया। तीनों केंद्रों पर भारी खामियां पाई गईं। केंद्र संख्या-164 पर मात्र 27 बच्चे उपस्थित मिले। 11 बजे तक बच्चों को भोजन नहीं कराया गया था। मीनू के अनुसार खाना नहीं बनाया जा रहा था। बिना सूचना के केंद्र की सहायिका गायब थी। सेविका ड्रेस कोड में नहीं थी।केंद्र संख्या-64 पर बिना सूचना के सेविका गायब मिली। मात्र 13 बच्चे उपस्थित थे। साफ-सफाई का घोर अभाव था। सहायिका एवं सभी बच्चे ड्रेस में नहीं थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्रों में मिली अनियमितता पर मांगा स्पष्टीकरण केंद्र संख्या-89 पर 11:25 बजे बीड...