भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव परिसर स्थित अलखनंदा भवन में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय मंत्री संजय कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। बैठक में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों तथा कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश और पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने भाग लिया। विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि बीएमएस राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिकहित को प्राथमिकता देने वाला देश का सशक्त श्रमिक संगठन है। पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करने और अधिक से अधिक श्रमिकों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में पदाधिकारियों की मौजूद...