भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएन कॉलेज में एनएसएस द्वारा शुक्रवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 सप्ताह संकल्प अभियान' के अंतर्गत किया गया। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति एवं भविष्य के आधारशिला होते हैं। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह तभी संभव है जब युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित तथा नशामुक्त हों। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. अमित किशोर सिंह ने नशे के दुष्प्रभावों पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Latehar News: नशा मुक्त युवा भारत अभियान के तहत दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित उन्...