भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीएन कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को अंतरविभागीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजनीति विज्ञान विभाग ने हिंदी विभाग को 42-22 से हराया। वहीं, दूसरे मैच में अर्थशास्त्र विभाग ने इतिहास विभाग को 46-28 के अंतर से मात दी। इसके बाद राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में राजनीति विज्ञान विभाग ने 52-28 का स्कोर बनाकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार, खेल सचिव डॉ. गोलक कुमार मंडल, क्रीड़ा समिति सदस्य डॉ. दिव्या रानी और डॉ. मो. इर्शाद अली उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...