भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम पासवान के स्थानांतरण के फलस्वरूप प्रखंड संसाधन केंद्र गोपालपुर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं मंच संचालन अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति समिति सदस्य युगेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष तिवारी, साकेत बिहारी, सुबोधचंद्र यादव, अनिल कुमार अनल, रुपेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...