भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर के थाना रोड स्थित विषहरी मंदिर में स्थापित बिहुला विषहरी की प्रतिमा का रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने प्रतिमा को खोइंछा देकर विदाई दी और एक-दूसरे को सिंदूर व गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद कुआ नदी के तट पर पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का नदी में विसर्जन कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...