भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू की अंगीभूत इकाइयों, यूनिवर्सिटी विभागों और अतिथि शिक्षक संघ ने गुरुवार को प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 और पीएचडी रेगुलेशन 2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिंडिकेट सदस्य डॉ. निर्लेश कुमार के संयोजन में शिक्षकों ने सरकार की नीतियों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया और मानव शृंखला बनाई।​प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने सरकार पर बांटो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेजों को अलग कर सरकार अपने सीधे नियंत्रण में ले रही है और कॉलेज शिक्षकों को पीएचडी मार्गदर्शन व शोध कार्यों से वंचित कर रही है। इससे उनके करियर व प्रोन्नति पर बुरा असर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित कानून विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और शिक्षकों के अधिकारों के प्रतिकूल: प...