भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। पटना के खेल भवन में आगामी 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाली बिहार राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। भागलपुर तलवारबाजी संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने इसकी जानकारी दी है। चयनित खिलाड़ियों में सब जूनियर वर्ग के इप्पी इवेंट में कार्मेल स्कूल की इति स्वरा शामिल हैं। वहीं जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों के सेबर इवेंट के लिए खेल भवन अकादमी की आर्शी आनंद तथा जूनियर वर्ग के सेबर इवेंट के लिए श्रुति प्रिया का चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, संघ के अध्यक्ष डॉ. तपन घोष, डॉ. पवन पोद्दार, डॉ. शाहिद रजा, जमाल, नंदकिशोर पोद्दार, आशीष सर्राफ, कुमार प्रशांत, एजाज नसीम और कार्मेल स्कूल की प्राचार्या स...