भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर रेलवे अस्पताल के पीछे स्थित मजार परिसर में सोमवार की रात हजरत नुनुआ शाह पीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। एक दिवसीय उर्स का समापन देर रात करीब तीन बजे हुआ। इस दौरान बिहपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में जायरीन मजार पर पहुंचे और चादरपोशी, नियाज-फातिहा एवं पूजा-अर्चना कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मजार के सेवादार सुबोध कुमार पासवान ने बताया कि हजरत नुनुआ शाह पीर के मजार पर सच्चे मन से मांगी गई मुराद खाली नहीं जाती है। यह भी पढ़ें- Ara News: बिहिया में मखदूम बाबा का सालाना उर्स शुरू, उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...