Bhagalpur News: बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में आयोजित हुआ स्टेट कराटे
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। 9वीं अंगिका स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को बिरला ओपन माइंड्स स्कूल भागलपुर में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में भागलपुर सहित सहरसा, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, नवादा, जमुई के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेजबान टीम से कीर्ति ने अंडर-9 वर्ग में स्वर्ण पदक, अभिषेक कुमार स्वर्ण पदक, हिमांशु कुमार को स्वर्ण पदक तथा ओपन ग्रुप में बादल कुमार, जिन्होंने डाइगन ऑफ बिहार के खिताब से नवाजा गया। सिमरन कुमारी को भी डाइगन ऑफ बिहार के खिताब से नवाजा गया। यह आयोजन भागलपुर जिला कराटे संघ के सचिव मनीष कुमार शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- नौवीं अंगिका ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप में छाए जमुई के खिलाड़ी यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.