भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। लगातार बारिश के बाद बियाडा जहाज घाट पर जगह-जगह फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई। विशेष रूप से जहाज घाट पर बनाए जा रहे अस्थायी जेटी के रैंप और कंट्रोल रूम से लेकर विश्रामालय के बीच तक कीचड़ पसर जाने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश और दिनभर जारी रही बुंदाबांदी के कारण घाट पर यात्रियों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई। कीचड़ और फिसलन के कारण वहां मौजूद लोगों को भारी असुविधा हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बियाडा घाट से जीरो माइल तक लग रहा है भीषण जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...