भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बियाडा घाट पर नवगछिया की तरफ जहाज के आने और जाने के समय के प्रतिदिन कई बार भीषण जाम लग जाता है। जाम लगने के कारण शव लेकर आने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन जाम लगने की शिकायतें मिलने के बाद यातायात पुलिस की तरफ से अतिरिक्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। गुरुवार को कई दो बार भीषण जाम लगने के कारण यात्रियों को जहाज पकड़ने के लिए घाट पर जाने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक जहाज पर 15 सौ से अधिक यात्री सवार होते हैं। ऐसे में एक साथ इतनी संख्या में यात्रियों के उतरने के बाद अचानक ट्रैफिक ब्लॉक हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...