भागलपुर, नवम्बर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। पर्व-त्योहारों का सिलसिला थमने के बाद अब लोग वापस अपनी आजीविका और कामकाज की ओर लौटने लगे हैं। इसके साथ ही तमाम प्रशासनिक, शैक्षणिक, बैंक और निजी कार्यालय भी पूरी तरह खुल चुके हैं। शहर लौटने वाले यात्रियों तथा रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों की भारी भीड़ के कारण बियाडा जहाज घाट पर इन दिनों जबरदस्त चहल-पहल बनी हुई है। पिछले दो दिनों से सुबह और शाम के वक्त जहाज घाट पर यात्रियों की भारी तादाद पहुंच रही है। एक तरफ नवगछिया की ओर जाने वाले लोग जहाज पकड़ने के लिए बेताब दिख रहे हैं, तो दूसरी तरफ नवगछिया से भागलपुर आ रहे यात्रियों की भीड़ एक साथ घाट पर एकत्र हो रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नवगछिया में जाम से कराहती रहीं सड़कें, घंटों फंसे रहे यात्री अत्यधिक भीड़ के कारण घ...