भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: फोटो : कहा, विद्युत परियोजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय में करें सांसद ने की जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक की अध्यक्षता भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समीक्षा भवन में शनिवार दोपहर सांसद अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम, एडीएम, एसडीसी (विद्युत), के अलावे अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, भागलपुर शहरी, नवगछिया, कार्यपालक अभियंता (परियोजना) एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता (तकनीकी) आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विद्युत योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्...