Bhagalpur News: बिजली पोल गिरने से 40 गांवों में 16 घंटे बिजली गुल
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर फीडर-2 के अंतर्गत आने वाले शिवनारायणपुर सहित करीब 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। कहलगांव थाना क्षेत्र के सड़कपुर गांव के पास रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तीन-चार बिजली के पोल गिर जाने से पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। रात में बारिश होने के कारण विभाग को मरम्मत कार्य करने में परेशानी हुई। सोमवार सुबह विभाग की टीम ने नया पोल खड़ा कर तार जोड़ने का काम शुरू किया। करीब 10:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद बार-बार ट्रिपिंग होने लगी। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू हो सकी। इस दौरान करीब 16 घंटे तक ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.