Bhagalpur News: बिग ब्रेकिंग : बंद समर्थकों ने दंगा निरोधक वाहन पर कब्जा जमाया
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर में बंद समर्थकों का तिलकामांझी चौक पर बवाल जारी है। बंद समर्थकों ने बवाल शांत कराने आए पुलिस पदाधिकारियों की गाड़ियों को रोककर हिलाने लगे। बंद समर्थक इतने पर भी नहीं माने। जब पुलिस लाइन से दंगा निरोधक गाड़ी पहुंची तो उस पर भी कब्जा जमा लिया। कई बंद समर्थकों ने गाड़ी की छत पर खड़ा होकर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला पुलिस मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौक पर कूच कर गए हैं। जहां बवाल हो रहा है, उससे चंद दूरी पर एसएसपी का आवास भी है। पूरा चौराहा रणक्षेत्र में तब्दील होता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- अभी-अभी : भागलपुर में बंद समर्थकों का पुलिस पर पथराव यह भी पढ़ें- 25 जुलाई के बिहार बंद को भाकपा (माले) ने दिया नैतिक समर्थन यह भी पढ़ें- Bihar Band Live: आइसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.