भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय भागलपुर में रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा संघ (बासा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व अपर समाहर्ता (राजस्व) दिनेश राम ने किया। बैठक में जिले में पदस्थापित बासा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों से संबंधित विभिन्न सेवा संबंधी विषयों के साथ-साथ जिले से जुड़े प्रशासनिक एवं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सेवा संबंधी मामलों, प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन और कार्यों में आने वाली चुनौतियों को लेकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। साथ ही, जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने और जनहित से जुड़े कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक पहल पर विचार किया गया। बैठक में डीडीसी रवि राकेश, एडीएम राकेश रंजन, एसडीस...