भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में खरीफ सीजन के दौरान अरहर की बुआई का काम धान की रोपाई से पहले ही पूरा कर लिया गया है। दरअसल जून में 70 प्रतिशत व जुलाई में 50 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण किसानों ने धान की बजाय अरहर की खेती को तवज्जो दी। वहीं अरहर की खेती में पानी की जरूरत बहुत कम पड़ती है। इस बार कृषि विभाग ने करीब 1700 हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अरहर के बीज की बुआई जिला कृषि पदाधिकारी प्रेमशंकर प्रसाद के अनुसार अरहर के बीज की बुआई पूरी हो गई है। किसानों ने धान के खेतों की मेढ़ों के साथ-साथ ऊंचाई वाले खेतों में भी अरहर के बीज की बुआई की है। अरहर की खेती को लेकर किसानों में पिछले कुछ वर्षों में रुझान बढ़ा है। यही वजह है कि बीते एक दशक में जिले में अरhar की खेती का र...