Bhagalpur News: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहगीर परेशान
भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। बुधवार की देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से अकबरनगर और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश शुरू होते ही बाजारों में सन्नाटा छा गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। लगातार बारिश के कारण गली-मोहल्लों की सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि, इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। धान की रोपनी कर रहे किसानों ने बताया कि समय पर हुई अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे रोपनी कार्य में तेजी आएगी और फसल को भी लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: बारिश से किसानों को राहत, धान की रोपनी कार्य में आयेगी ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.