भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त सा हो गया है। दो-तीन दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से जहां एक तरफ मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी ओर तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सोमवार की रात से हो रही बारिश से नालियों का पानी सड़कों पर आ गया, जिससे आमजनों को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश के चलते नगर परिषद क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नगर परिषद के अफसरों के तमाम दावे डूबे, बारिश में शहर पानी-पानी वार्ड संख्या 24 के ग्रामीणों ने बताया कि शाहाबाद के दर्जनों घरों म...