भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट चिरैया गांव में सोमवार देर रात एक बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे पर नृत्य कर रहे लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया, जिससे सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कार-बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर पुलिस वाहन को कब्जे में लेने और चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गईं।

हिंदी हिन्दुस्त...