भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से टीएमबीयू प्रशासनिक और परीक्षा भवन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। यही वजह है कि अब प्रतिदिन विद्यार्थियों के विभिन्न शाखाओं में आने वाले आवेदनों की संख्या में काफी कमी आ गई है। परीक्षा विभाग के मुताबिक हर दिन पेंडिंग सहित सभी मिलाकर सौ से ज्यादा आवेदन आते थे, लेकिन यह घटकर 20 से 30 रह गई है। दरअसल, काफी संख्या में विद्यार्थी अब बाढ़ तक अपने कार्यों को टालने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्नातक में जिनका नामांकन ग्रांटेड नहीं हुआ है, कल तक समर्थ सेल को भेजें सूचीपेंडिंग रिजल्ट पर असर विवि के मुख्य द्वार पर पेंडिंग रिजल्ट को ठीक कराने पहुंची सुल्तानगंज की ज्योति कुमारी अपने बच्चे के साथ पहुंची थी। उन्होंने बताया कि ऐसे हालात की जानकारी न...