भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। बाढ़ प्रभावित प्रखंड के राघोपुर गांव में संचालित बाढ़ राहत स्वास्थ्य शिविर में रविवार की देर रात महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्रता और छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना राजकीय मध्य विद्यालय राघोपुर तथा वार्ड संख्या नौ स्थित दुर्गा मंदिर रंगमंच के पास संचालित अस्थायी स्वास्थ्य शिविर की है। जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात शिविर में एएनएम और सीएचओ ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान गांव के कुछ मनचले युवक आए और महिला स्वास्थ्य कर्मियों से अश्लील बातें करने लगे। मना करने पर उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला कर्मियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन युवक अपनी बदतमीजी से बाज नहीं आए। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक बीडीओ मोना कुमारी सोनी बारी-बारी से दोनों ...