भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और कटाव से बिगड़े हालातों के बीच महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित वार्ड संख्या 9 और 10 का दौरा किया। उन्होंने बिंद टोली, लोकनाथगंज रोड, साहेबगंज, दिलदारपुर और ललमटिया जैसे जलमग्न क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मेयर ने बताया कि दोनों वार्डों के लगभग 3 हजार प्रभावित परिवारों के लिए आपदा प्रबंधन शाखा व जिला प्रशासन के समन्वय से राहत किट और खाद्य सामग्री की त्वरित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को आधिकारिक पत्र भेजकर पार्षदों की देखरेख में पारदर्शी राहत वितरण की मांग की है। इसके अलावा जलजनित बीमारियों और महामारी को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर, चूना के छिड़काव ...