भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बाल निकेतन स्कूल और यूनिवर्सिटी कैंपस में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच खानकाह पीर दमड़िया शाह की ओर से मानवीय सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानव सहायता केंद्र के डायरेक्टर प्रो. देव ज्योति मुखर्जी की निगरानी में वक्फ सैयद शाह इनायत हुसैन नंबर 159, शाह मार्केट, खलीफाबाग की ओर से सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया। खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों और पीड़ितों के दुख-दर्द में उनकी मदद करना सच्ची इबादत है। यह भी पढ़ें- श्रीश्री रविशंकर से मिले सज्जादानशीं, अध्यात्मिक मूल्यों पर विमर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...