Bhagalpur News: बाढ़ पीड़ितों की मांगों को लेकर राजद ने दिया धरना
भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। बाढ़ पीड़ितों की मांगों को लेकर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद सबौर प्रखंड अध्यक्ष सुमंत यादव ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नाथनगर विधानसभा के प्रत्याशी जेड हसन थे। जेड हसन ने कहा कि नाथनगर और सबौर की बाढ़ से प्रभावित जनता के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। सबौर के 14,000 लोगों को ही जीआर की राशि मिली है। बाढ़ का पानी निकलने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाएं बाढ़ पीड़ितों को मुहैया नहीं कराई गई है। कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ राजद नेता शिशुपाल भारती, राजद नेता सौरभ यादव, भोपाली यादव आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सिस्टमंडल ने बीडीओ को मांग पत्र भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.