भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन तबाही का एक नया मंजर पीछे छोड़ता जा रहा है। गंगा के तटीय इलाकों के खेतों और घाटों की सीढ़ियों पर गाद की एक मोटी और अत्यधिक चिपचिपी परत जमा हो गई है। इस असामान्य गाद ने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग की शुरुआती आकलन के अनुसार, इस गाद में क्ले (मिट्टी के बारीक कण) और ऑर्गेनिक मैटर (जैविक पदार्थों) की मात्रा बहुत अधिक है। जिसके कारण इसमें अत्यधिक चिपचिपापन देखा जा रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए विभाग ने कृषि विभाग या बीएयू के स्वाइल एक्सपर्ट से इस पर गहन शोध कराने का निर्णय लिया है। जल्द ही इन गाद का स्वाइल टेस्ट (मृदा जांच) कराया जाएगा। खेतों में ...