भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: मृतकों में एक ही परिवार के हैं चार सदस्य सड़क पर स्नान करने के क्रम में सभी डूबे

स्थिति का विवरण एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबते गए

ग्रामीणों का प्रयास ग्रामीणों ने सभी को निकाल अस्पताल भेजा

चिकित्सकों द्वारा पुष्टि चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित किया सबौर (भागलपुर), संवाददाता। जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक महिला भी शामिल है। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए। एक व्यक...