भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा वासियों का कहना था कि शनिवार की शाम तक पानी की यही रफ्तार रही तो तीन-चार दिन में घर-द्वार में पानी भर जाएगा तथा बाढ़ आ जाएगी, लेकिन जब वे रविवार को सुबह सोकर उठे तो पाया कि उनकी चौकी, खटिया, घर एवं द्वार पानी से लबालब भर गए हैं। यह देखकर जैसे ही वे बाहर निकले, उन्हें एकाएक विश्वास ही नहीं हुआ कि पूरा गांव, टोला, सड़क, मोहल्ला, मंदिर, स्कूल, पंचायत भवन सब पानी से भर गया है। रामनगर, गोबिंदपुर, मोहनपुर, अठनिया, बाबूपुर, बाखरपुर, लच्छन टोला, मलिकपुर, बिनटोली आदि चारों ओर इतने पानी से भर गए कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- खतरे के निशान से एक मीटर पर ऊपर पहुंचा गंगा का जलस्तर उधर विनोबा टोला, काली प्रसाद, फेकू टोला, खवासपुर, लछमिनिया, सिमाना आदि में ...