भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गंगा का जलस्तर घटने लगा है, जिससे गंगा के तटवर्ती इलाके के लोगों और किसानों ने कुछ राहत की सांस ली है। हालांकि दियारा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद किसान इस बात से चिंतित हैं कि प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में उनकी फसलें अभी भी बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। कल्याणपुर मोतीचक दियारा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों गंगा के बढ़ते जलस्तर ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं। नदी का पानी लगातार ऊपर आने से लोग जलस्तर पर नजर रखे हुए थे। अब पानी घटने पर निचले हिस्से के घरों में घुसा पानी धीरे-धीरे बाहर निकलने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...