भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी कारण टीएमबीयू में प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। विशेषकर परीक्षा विभाग के निचले तल पर जितनी शाखाएं हैं, उनके इंचार्ज को हिदायत दिया गया है कि वे जरूरी दस्तावेजों को उंचे स्थान पर रख कर सुरक्षित कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...